By Prabhasakshi
»
आज हम आपको बताएंगे कि कौन से फलों के छिलके हमारे लिए फायदेमंद होते हैं-
अनार के छिलके में भरपूर मात्रा में विटामिंस और न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा मौजूद होती है जिससे मुंहासे और त्वचा के दाग धब्बों को साफ करने में मदद मिलती है। अनार के छिलकों को सुखाकर खाने से गले की खराश और खांसी से राहत मिलती है।
संतरे के छिलके में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। संतरे के छिलके वजन कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही है हमारे बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। संतरे के छिलके में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो हमारी त्वचा को खूबसूरत बनाने में मदद करता है।
केले का छिलका हमारे बालों के लिए लाभकारी होता है। केले के छिलके के अंदर का सफेद हिस्सा दांतों पर रगड़ने से दातों का पीलापन दूर होता है। त्वचा के जलने पर केले का छिलका रगड़ने से जलन से राहत मिलती है।
सेब के छिलकों में फ्लेवोनॉयड्स नामक तत्व मौजूद होता है जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद एसिड वजन कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही त्वचा पर सेब के छिलके रगड़ने से डेड स्किन सेल्स हटती है।
खीरे के छिलके में भरपूर मात्र में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है जो शरीर से फैट कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। खीरे के छिलके को त्वचा पर रगड़ने से दाग धब्बे दूर होते हैं।