सटीक और सही खबर हर बार

By Prabhasakshi

अगर पार्टनर में हैं यहआदतें तो होजाएं सावधान

सटीक और सही खबर हर बार

PIC CREDIT: UNSPLASH

आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताएंगे जो एक तरफा रिलेशनशिप में मौजूद होती हैं-

सटीक और सही खबर हर बार

PIC CREDIT: UNSPLASH

अगर हर बार ही आप उन्हें कॉल या मेसेज करते हैं और वो कभी भी आपसे बात करने की पहल नहीं करते तो समझ लीजिए कि आपका रिलेशनशिप अब एक तरफा रह गया है। अगर ऐसा होता है कि हर बार आप ही कोई डेट या मूवी प्लान करते हैं और उन्हें खुश रखने की कोशिश करते हैं और वो कभी भी आपकी ख़ुशी के बारे में नहीं सोचते हैं तो ऐसे रिलेशनशिप का कोई फायदा नहीं।

सटीक और सही खबर हर बार

PIC CREDIT: UNSPLASH

अगर आपके पार्टनर आपसे कुछ शेयर नहीं करते या आपको अपनी ज़िंदगी के बारे में कुछ नहीं बताते तो आपको एक बार सोचना चाहिए कि क्या आप ऐसे इंसान के साथ अपनी पूरी ज़िंदगी बिताना चाहेंगे।

सटीक और सही खबर हर बार

PIC CREDIT: UNSPLASH

अगर आपको लगता है कि आप अपने पार्टनर के साथ अपनी प्रॉब्लम्स शेयर नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह उन्हें पसंद नहीं तो आपको अपने रिश्ते के बारे में सोचना चाहिए। ऐसा रिलेशनशिप जहाँ आप अपने और अपनी परेशानियों के बारे में खुल कर बात नहीं कर सकती हैं, उसे खत्म कर देना ही अच्छा है।

सटीक और सही खबर हर बार

PIC CREDIT: UNSPLASH

जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उसकी पसंद और खुशियों की परवाह करते हैं। लेकिन अगर आपके पार्टनर को इस बात से कोई मतलब नहीं है कि आपको क्या पसंद या नापसंद है तो शायद वो आपसे सच्चा प्यार नहीं करते। अगर आपके रिलेशनशिप में सिर्फ वही चीज़ें होती हैं जो आपके पार्टनर को पसंद हों तो बेशक आप एक तरफा रिलेशनशिप में हैं।

सटीक और सही खबर हर बार

PIC CREDIT: UNSPLASH

अगर आपको बार-बार अपने पार्टनर के गंदे व्यवहार के लिए दूसरों से माफी मांगनी पड़ती है या बहाने बनाने पड़ते हैं तो आपको सोचना चाहिए कि क्या वो इंसान आपके लिए ठीक है? अक्सर हम प्यार में अपने पार्टनर की गलतियों को अनदेखा कर देते हैं जिसके चलते बाद में हालात और खराब हो जाते हैं।

सटीक और सही खबर हर बार

PIC CREDIT: UNSPLASH

अगर आप हमेशा अपने रिलेशनशिप को लेकर परेशान और स्ट्रेस में रहते हैं तो यह संकेत है कि आपके रिलेशनशिप में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आप अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए हर कोशिश करते हैं लेकिन आपको बदले में उनसे वैसा प्यार नहीं मिलता जिसकी वजह से आप हमेशा दुखी रहते हैं।

सटीक और सही खबर हर बार

PIC CREDIT: UNSPLASH

अगर आपको ऐसा लगता है कि आपकी छोटी सी गलती से भी आपका रिलेशनशिप खत्म हो सकता है तो शायद आपके रिश्ते की डोर मजबूत नहीं हैं। किसी भी रिलेशनशिप में एक-दूसरे पर ट्रस्ट होना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको अपने पार्टनर की कोई बात गलत लगती है लेकिन आप इस डर से उनसे बात नहीं कर पाते हैं कि इससे आपके रिश्ते में दरार आ जाएगी तो आपका प्यार और रिश्ता एक तरफा है।

सटीक और सही खबर हर बार

PIC CREDIT: UNSPLASH

अगर आपको अपना रिश्ता बचाने की खातिर बिना किसी वजह अपने पार्टनर से माफी माँगनी पड़ती है तो आपको इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। अगर आपको लगता है कि गलती चाहे किसी की भी हो, हर बार आपको ही माँफी मांगनी पड़ती है तो समझ जाइए कि आपका रिलेशनशिप अब सही नहीं है।

सटीक और सही खबर हर बार

PIC CREDIT: UNSPLASH

अगर आपको बार-बार ऐसा फील होता है कि शायद आप सुंदर नहीं हैं या आपमें कुछ कमी है जिसकी वजह से आपका पार्टनर आप पर ध्यान नहीं देता तो ऐसे रिलेशनशिप को फौरन खत्म कर दीजिए। जो इंसान आपसे सच्चा प्यार करता होगा वो आपको कभी ऐसा फील नहीं करवाएगा कि आप उसके लायक नहीं हैं।

सटीक और सही खबर हर बार

PIC CREDIT: UNSPLASH

कई बार हमें समझ आता है कि हम एक तरफा रिलेशनशिप में हैं या हमारे रिलेशनशिप में कुछ ठीक नहीं है। लेकिन फिर भी सिर्फ इस डर से ब्रेकअप नहीं कर रही हैं कि आपने अपने पार्टनर के साथ लंबा समय बिताया है तो आप गलत कर रही हैं। आप अपने आने वाले वक्त के बारे में सोचिए। क्या आप ऐसे एक तरफा रिलेशनशिप में अपनी पूरी जिंदगी गुजर सकेंगी?

सटीक और सही खबर हर बार

अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिएहमसे जुड़ें