सटीक और सही खबर हर बार

BY PRABHSAKSHI

लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियाँ

मेकअप टिप्स

सटीक और सही खबर हर बार

आज हम आपको बताएंगे कि आपको लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

PIC CREDIT: UNSPLASH

सटीक और सही खबर हर बार

लिक्विड लिपस्टिक के इस्तेमाल से आप अपने लुक को एन्हांस कर सकती हैं। दूसरी लिपस्टिक के मुकाबले लिक्विड लिपस्टिक लगाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। लिक्विड लिपस्टिक जल्दी फैलती है इसलिए आपको इसे लगाने के लिए प्रॉपर आउटलाइन और फिनिश देना पड़ता है।

PIC CREDIT: UNSPLASH

सटीक और सही खबर हर बार

ज्यादातर लिक्विड लिपस्टिक पिगमेंटेड होती हैं इसलिए आप इसका इस्तेमाल मेकअप के साथ ही कर सकते हैं। अगर आप लिक्विड लिपस्टिक लगा रही हैं तो आपको फाउंडेशन और ब्लश के साथ पूरा मेकअप करना चाहिए। इससे आप का लुक बैलेंस लगेगा।

PIC CREDIT: UNSPLASH

सटीक और सही खबर हर बार

लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसका सिर्फ एक कोट ही काफी होता है। ज्यादा कोट लगाने पर आपकी लिपस्टिक फैल सकती है या पैची लग सकती है। हालांकि अगर आप ड्रामैटिक और बोल्ड लुक चाहती हैं तो एक कोट सूखने के बाद दूसरा कोट लगा सकती हैं।

PIC CREDIT: UNSPLASH

सटीक और सही खबर हर बार

लिक्विड लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों को अच्छी तरह एक्सफोलिएट और मॉइश्चराइज करें। अगर आपके होंठ फटे हुए होंगे तो लिप्स पर लिक्विड लिपस्टिक ड्राई लगेगी। इससे आपका पूरा लुक खराब हो सकता है।

PIC CREDIT: PIXABAY

सटीक और सही खबर हर बार

लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय आप पहले अपने लोअर लिप पर लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसके बाद अपने लिप्स को प्रेस करें और फिर अपने अपर लिप पर लिपस्टिक लगाएं। इस तरह से लिक्विड लिपस्टिक लगाने पर आपके लिप्स को अच्छी शेप मिलेगी।

PIC CREDIT: PIXABAY

सटीक और सही खबर हर बार

मेकअप टिप्सके लिए हमसे जुड़ें