सटीक और सही खबर हर बार

By Prabhasakshi

कैसे जल्दी वजन घटाने में मददकरती है कीटो डाइट

सटीक और सही खबर हर बार

Pic Credit: Unsplash

आज हम आपको बताएंगे कि कीटोजेनिक डाइट कैसे काम करती है और इसमें आप क्या-क्या खा सकते हैं-

सटीक और सही खबर हर बार

क्या है कीटोजेनिक डाइट?

कीटोजेनिक डाइट एक ऐसे प्रकार की डाइट है जिसमें कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, मध्यम मात्रा में प्रोटीन और उच्च मात्रा में वसायुक्त आहार का सेवन करना शामिल है। इसमें कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना और इसे वसा के साथ बदलना शामिल है। कार्ब्स में यह कमी आपके शरीर को कीटोसिस नामक चयापचय अवस्था में डाल देती है। इसमें शरीर कार्बोहाइड्रेट्स की जगह फैट बर्न करके एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिक रेट तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। कीटोजेनिक आहार में लोग आमतौर पर प्रतिदिन केवल 20 से 50 ग्राम कार्बोहाइड्रेट खाते हैं। आप कीटोजेनिक डाइट में निम्नलिखित चीज़ें शामिल कर सकते हैं-

सटीक और सही खबर हर बार

Pic Credit: Unsplash

केल, ब्रोकोली और फूलगोभी और पत्‍ता गोभी आदि सब्जियों में कार्बोहायड्रेट और कैलोरी की मात्रा कम होती है। लेकिन इनमें पोषक तत्वों की उच्च मात्रा होती है। आप इन्हें अपनी कीटोजेनिक डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सटीक और सही खबर हर बार

Pic Credit: Unsplash

नट्स और सीड्स में वसा की उच्च मात्रा होती है और इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे आपके पेट को भरने में मदद करते हैं और बहुत ही कम कैलोरी को अवशोषित करते हैं। आप केटोजेनिक डाइट में बादाम, काजू, पिस्ता, चिया बीज, सनफ्लावर बीज आदि शामिल कर सकते हैं।

सटीक और सही खबर हर बार

Pic Credit: Unsplash

प्‍लेन ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है। हालांकि, इसमें कुछ कार्बोहाइड्रेट होता है, फिर भी इसे कीटोजेनिक डाइट में शामिल किया जा सकता है। 150 ग्राम दही में 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 11 ग्राम प्रोटीन होता है।

सटीक और सही खबर हर बार

Pic Credit: Unsplash

कीटोजेनिक डाइट में आप अच्छे फैट के स्त्रोत शामिल कर सकते हैं। आप अपने आहार में बटर या चीज़ शामिल कर सकते हैं। हालाँकि, इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।

सटीक और सही खबर हर बार

Pic Credit: Unsplash

कीटोजेनिक डाइट में आप अंडे शामिल कर सकते हैं। एक बड़े अंडे में 1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 6 ग्राम प्रोटीन होता है, जो इसे वेट लॉस के लिए अनुकूल आहार बनाता है। अंडे के सेवन से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

सटीक और सही खबर हर बार

Pic Credit: Unsplash

सीफूड जैसे मछलियां, श्रिंप आदि में विटामिन, पोटेशियम और सेलेनियम आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें कार्बोहायड्रेट नहीं होता है इसलिए इन्हें आप कीटो डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सटीक और सही खबर हर बार

Pic Credit: Unsplash

मीट और चिकन, कीटोजेनिक डाइट के लिए एक आदर्श भोजन माना जाता है क्योंकि ये कार्बोहाइड्रेट में कम होते हैं और इनमें प्रोटीन, विटामिन तथा कई अन्य पोषक तत्वों की अधिक मात्रा होती है।

सटीक और सही खबर हर बार

अन्य हेल्थ टिप्स के लिए हमसे जुड़ें

Pic Credit: Unsplash