By Prabhasakshi
Pic Credit: Unsplash
आज हम आपको व्हाइट डिस्चार्ज को ठीक करने के कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं -
Pic Credit: PIXABAY
अगर आपको व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या होती है तो रात में 2 चम्मच धनिया के बीजों को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह धनिया के बीजों को छानकर अलग कर लें और पानी पी लें। ऐसा आपको एक हफ्ते तक करने से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
Pic Credit: PIXABAY
अगर आपकी वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज होता है तो एक पानी की बाल्टी में लगभग आधा कप एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और इससे नहाएं। खासकर अपने योनि के हिस्से को इस पानी से साफ करें। इसके अलावा आप 1 गिलास पानी में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर घोलकर पिएं। इससे कुछ ही दिनों में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या दूर होगी।
Pic Credit: UNSPLASH
मेथी के दानों की चाय पीने से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या दूर होती है। इसके लिए एक बर्तन में पानी लें और इसमें 3 चम्मच मेथी के दाने डालकर लगभग 20 मिनट तक पकाएं। जब पानी लगभग आधा रह जाए तो इसे छानकर रख लें और थोड़ा-थोड़ा करके दिन में 2-3 बार पिएं।
Pic Credit: PIXABAY
व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में आंवले और शहद का इस्तेमाल भी बहुत गुणकारी माना जाता है। इसके लिए 2 चम्मच आंवले को सुखाकर बनाया गया पाउडर लें और इसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को दिन में 2-3 बार खाएं। इससे आपको व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में बहुत जल्दी लाभ मिलेगा।
Pic Credit: UNSPLASH
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए आप अपने खाने में लहसुन का इस्तेमाल जरूर करें। सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की 2-3 कलियाँ खाने से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में जल्द लाभ होगा।
अन्य हेल्थ टिप्स के लिए हमसे जुड़ें
Pic Credit: UNSPLASH