सटीक और सही खबर हर बार

By Prabhasakshi

गले और छातीमें जमेबलगम से परेशान हैं तोअपनाएं ये घरेलू नुस्खे

सटीक और सही खबर हर बार

Pic Credit: Unsplash

आज हम आपको बलगम दूर करने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

सटीक और सही खबर हर बार

Pic Credit: Unsplash

अदरक के एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने और बलगम को दूर करने में मदद करते हैं। बगलम से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच अदरक के रस को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर इसका सेवन करें। इसके अलावा आप दिन में अदरक की चाय पी सकते हैं।

सटीक और सही खबर हर बार

Pic Credit: Unsplash

लहसुन को एक प्राकृतिक एक्सपेक्टोरेंट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जो कफ के जमाव को तोड़ने में मदद कर सकता है। लहसुन के एंटी-माइक्रोबियल गुण वायरल, फंगल और बैक्टीरियल संक्रमणों से लड़ने में मदद कर सकते हैं। अपने आहार में अधिक लहसुन शामिल करने से शरीर से अतिरिक्त कफ को खत्म करने में मदद मिल सकती है।

सटीक और सही खबर हर बार

Pic Credit: Unsplash

अनानास का फल न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह बलगम को खत्म करने में भी मदद कर सकता है। अनानास के रस में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी गुण अस्थमा और एलर्जी से जुड़ी साँस से संबंधित समस्याओं में मदद कर सकते हैं।

सटीक और सही खबर हर बार

Pic Credit: Unsplash

गर्म दूध भी बलगम की समस्या में मदद कर सकते हैं। गर्म दूध में शहद, हल्दी और काली मिर्च मिलाकर पीने से छाती में जमे बलगम को तोड़ने में मदद मिलती है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बैक्टीरिया करते हैं। वहीं, काली मिर्च कफ और सर्दी से राहत दिलाती है।

सटीक और सही खबर हर बार

Pic Credit: Unsplash

इलायची का सेवन आमतौर पर खाने के बाद किया जाता है। इलायची खाने से भोजन को पचाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इलायची शरीर में अतिरिक्त बलगम के निर्माण को कम करने में मदद कर सकती है। यह बलगम को तोड़कर, शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है।

सटीक और सही खबर हर बार

Pic Credit: Unsplash

प्याज में क्वेरसेटिन नामक पदार्थ होता है जो बलगम को दूर करता है और इसके निर्माण को भी रोकता है। प्याज में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। इसके लिए प्याज का रस निकालें और इसे नींबू के रस, शहद और पानी के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को गर्म करें और इस मिश्रण को दिन में 3-4 बार पिएँ।

सटीक और सही खबर हर बार

अन्य हेल्थ टिप्स के लिए हमसे जुड़ें

Pic Credit: Unsplash