सबसे पहले आप एक कीवी लें और उसे छीलकर बारीक काट लें। इसके बाद आप एक प्याज लेकर उसे भी बारीक काट लें।
अब आप एक बाउल लें और उसमें कटा हुआ कीवी और प्याज डालें।
इसके बाद आप इसमें ताजा कटा हरा धनिया डालें।
अब आप कुछ जेलोपीनो लेकर उसे भी काट लें और उसे भी बाउल में एड कर लें।
अब आप इसमें स्वादानुसार नमक, नींबू का रस और चिली फलेक्स डालें।
अब आप इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
आपके चिली कीवी सालसा बनकर तैयार है।
अब आप इसे नाचोस चिप्स या टोरटिला चिप्स के साथ सर्व करें।
अन्य रेसिपीज के लिए हमसे जुड़े