By Prabhasakshi
Pic Credit: Unsplash
आइए जानते हैं ऐसी कौन सी खाने की चीज़ें हैं जो प्रेगनेंसी में विटामिन डी की कमी को पूरा करती हैं-
Pic Credit: Unsplash
दूध को संपूर्ण भोजन कहा जाता है। यह प्रोटीन के साथ-साथ विटमिन डी और कैल्शियम का भी एक बेहतरीन स्रोत है। यही वजह है कि प्रेगनेंसी में गर्भवती महिलाओं को दूध पीने की सलाह दी जाती है। प्रेगनेंसी में हर रोज एक गिलास दूध पीने से महिला को दिनभर के लिए जरूरी विटमिन डी की एक चौथाई मात्रा मिल जाती है।
Pic Credit: Unsplash
प्रेगनेंसी में अंडे का सेवन भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंडे का सफेद भाग विटमिन डी से भरपूर होता है। प्रेगनेंसी में अंडे खाने से गर्भवती महिला को दिनभर के लिए आवश्यक विटमिन डी मिल सकता है। अंडे में प्रोटीन की भी अधिक मात्रा होती है इसलिए आप इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें।
Pic Credit: Unsplash
अगर आप नॉन-वेजीटेरियन हैं तो सैमन और टूना मछली आपके लिए विटामिन डी की जरूरतों को पूरा करने का एक अच्छा विकल्प है। सैमन और टूना मछली में भरपूर मात्रा में विटमिन डी पाया जाता है। सैमन मछली खाने से गर्भवती महिला की विटमिन डी की जरूरतों की पूर्ति हो जाती है।
Pic Credit: Unsplash
मशरूम भी विटमिन डी का एक बेहतरीन स्त्रोत है। मशरूम को अपने आहार में शमिल कर आप विटामिन डी की कमी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। आप मशरूम की सब्जी बना कर खा सकती हैं या सूप में मशरूम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Pic Credit: PIXABAY
सोया में भी भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। सोया से बने फूड जैसे टोफू और सोयाबीन बड़ियाँ शरीर में विटमिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। जिन लोगों को लैक्टोस इनटॉलेरेंस या दूध से एलर्जी है, उनके लिए सोया से बने उत्पाद अच्छा विकल्प हैं।
अन्य हेल्थ टिप्स के लिए हमसे जुड़ें
Pic Credit: Unsplash