सटीक और सही खबर हर बार

By: प्रभासाक्षी

ब्यूटी टिप्स

बालों और त्वचा के लिए

फायदेमंद

जैतून का तेल

सटीक और सही खबर हर बार

रूखे, बेजान और पतले बालों की समस्या से परेशान हैं, तो जैतून के तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। जैतून का तेल बालों की कई तरह की समस्याओं से निजात दिलाकर उसे मज़बूत और चमकदार बनाता है।

फोटो: अनस्प्लाश
सटीक और सही खबर हर बार

डैंड्रफ की समस्या के लिए जैतून के तेल में समान मात्रा में नीम का रस और पानी मिलाकर मिश्रण को स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाएं। करीब 20 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। ऐसा 15 दिन में एक बार करें, जल्द फायदा होगा।

फोटो: अनस्प्लाश
सटीक और सही खबर हर बार

ऑलिव ऑयल से बाल शाइनी और मज़बूत बनते हैं। बाल धोने से पहले जैतून के तेल से बालों की अच्छी तरह मालिश करें।

फोटो: अनस्प्लाश
सटीक और सही खबर हर बार

बालों की ग्रोथ अच्छी के लिए एक कप ऑलिव ऑयल में दो चम्मच शहद और एक अंडे का पीला भाग मिलाकर मिश्रण तैयार करें और इसे बालों में लगाकर कुछ देर के लिए सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

फोटो: अनस्प्लाश

सटीक और सही खबर हर बार

जैतून का तेल न सिर्फ बालों, बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑलिव ऑयल त्वचा को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

फोटो: अनस्प्लाश

सटीक और सही खबर हर बार

पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं तो एक तिहाई कप दही, एक चौथाई कप शहद और दो चम्मच ऑलिव को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट सूखने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं।

फोटो: अनस्प्लाश

सटीक और सही खबर हर बार

ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण और विटामिन-ई होता है जो त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने का काम करता है। नहाने के बाद जब त्वचा थोड़ी भीगी हुई हो, तभी ऑलिव ऑयल से मालिश करें, इससे त्वचा की नमी बनी रहेगी।

फोटो: अनस्प्लाश

सटीक और सही खबर हर बार

यदि धूप में आपकी त्वचा टैन हो गई है तो ऑलिव ऑयल में दही और कुछ बूंद गुलाब जल की डालकर पैक तैयार करें। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूख जाने पर पानी से धो लें।

फोटो: अनस्प्लाश

सटीक और सही खबर हर बार

ब्यूटी टिप्स के लिए