By Prabhasakshi
PIC CREDIT: UNSPLASH
आज हम आपको कुछ ऐसी बेडटाइम हैबिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको आपके पार्टनर के करीब आने में मदद मिलेगी -
PIC CREDIT: UNSPLASH
रात एक ऐसा समय होता है जब आप दिन भर की सारी थकान और टेंशन छोड़कर अपने पार्टनर के साथ सुकून के कुछ पल बिताते हैं। रात में सोने से पहले आप दोनों अपनी दिनभर की बातें एक दूसरे को बताएं। इससे आप दोनों को एक दूसरे के डेली रूटीन के बारे में पता चलेगा। जब आप दिनभर की अच्छी बातों के बारे में अपने पार्टनर तो आप दोनों अच्छा महसूस होगा।
PIC CREDIT: UNSPLASH
जरूरी नहीं है कि पार्टनर के साथ प्यार जाहिर करने के लिए आपको हर वक्त कुछ खास करना पड़े। रात के समय जब आप दोनों साथ हो तो एक दूसरे की आंखों में देखें। इससे आप दोनों को रोमांटिक होने में मदद मिलेगी और आप दोनों अपनी इंटिमेसी को एंजॉय भी कर पाएंगे।
PIC CREDIT: UNSPLASH
जब भी आप दोनों रात में साथ हो तो लेट कर अपनी पुरानी यादों के बारे में बात कर सकते हैं। पुरानी यादों के बारे में बात करने से आप दोनों को एहसास होगा कि आप दोनों ने अभी तक का सफर कितनी खूबसूरती से साथ जीया है। भले ही आप के रिश्ते में उतार-चढ़ाव आए हो लेकिन आप दोनों ने मिलकर सभी परेशानियों का सामना किया है। इस अहसास से आपके रिश्ते में प्यार और भी ज्यादा बढ़ेगा।
PIC CREDIT: UNSPLASH
रात के समय आप दोनों साथ में कुछ फन एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। आपको और आपके पार्टनर को जो भी करना पसंद हो आप दोनों साथ में मिलकर उस चीज का मजा ले सकते हैं। जैसे आप दोनों साथ में कोई मूवी देख सकते हैं या कोई गेम खेल सकते हैं। इससे आप दोनों की दिनभर की थकान और टेंशन दूर होगी और आप दोनों एक दूसरे के करीब आएंगे।
PIC CREDIT: UNSPLASH
रात का समय इंटिमेसी का समय होता है। रात में सोने से पहले आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक और नॉटी बातें कर सकते हैं। इससे इंटिमेट होने के लिए एक अच्छा माहौल बनेगा।